भारत माँ...
भारत माता की गोदी मे जनम लिया है मैने संतान हूं मैं इस धरा की गर्व है मुझे यह बात कहने
भारत माँ...
भारत माता की गोदी मे
जनम लिया है मैने
संतान हूं मैं इस धरा की
गर्व है मुझे यह बात कहने
मैं हूं इस माँ की
सुंदर, नन्हीं, राजदूलारी
भविष्य मै इसका
माँ है मेरी ये बहोत प्यारी
करती सबसे प्यार
देती सबको दुलार
भेदभाव न ये जाने
एकता का करती झंकार
नदिया, नाले,समुंदर परबत
पौधे, फुल और बाग बगीचे
हरे, खिले है खेत खलियान
ये सब है भारत माँ की जान
सुंदर सी ये भारत माता
जग मे इसका परछम लेहराता
हर भारतीय सीना ताने चिख के
भारत माता की जय है केहता
वंदे मातरम
भारत माता की जय
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
2
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
2